Skip to main content

शीघ्रपतन की समस्या के कारण और इलाज








शीघ्रपतन की समस्या के कारण और इलाज



                          समस्या पुरुषों में होने वाली एक यौन समस्या है जिसमे सम्भोग के दौरान बहुत ही कम समय में वीर्यपात हो जाता है। यह समस्या उतनी गंभीर नहीं होती फिर भी नियंत्रित न किये जाने पर परेशानी खड़ी कर सकती है।0क्यों होती है शीघ्रपतन की समस्या?: बहुत सारे मामलों में शीघ्र पतन की समस्या का सही और सटीक कारण का पता नहीं चलता है। यौन सम्बन्ध बनाने के अनुभव और उम्र की सहयता के साथ कई पुरुष लम्बे समय तक यौन आनंद लेते हैं। कई बार नई महिला साथी के साथ सम्बन्ध बनाते समय अत्यधिक उत्तेजना की वजह से बहुत जल्दी ही वीर्य स्खलित हो जाता है। कई बार तनाव, डिप्रेशन और घबराहट जैसी मानसिक समस्याओं के वजह से भी शीघ्र पतन की समस्या जन्म लेती है। आइए इसके कुछ मूल कारणों के बारे में जानते हैं।

मनोवैज्ञानिक कारण:
ज्यादातर मामलों में शीघ्रपतन की समस्या का सम्बन्ध किसी शारीरिक रोग से न होकर, मानसिक विकारों की वजह से होता है। ये सारे मनोवैज्ञानिक कारक उन पुरुषों को भी प्रभावित करते हैं जिनका पहले वीर्य स्खलन पर अच्छा नियंत्रण होता था। [ये भी पढ़ें: नींद पूरी ना होने से प्रभावित हो सकता है आपका यौन जीवन]
  • यौन सम्बन्ध बनाने का कम अनुभव
  • महिला के साथ कम समय से रिश्ते में होना
  • अतिउत्साह(Over excitement)
  • घबराहट
  • डिप्रेशन
चिकित्सीय कारण:
  • डायबिटीज(मधुमेह)
  • मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस
  • पुरस्थग्रंथि(प्रोस्टेट ग्लैंड) में विकार
  • उच्च रक्तचाप
  • थाइरोइड की समस्या
  • अनुचित दवाओं का सेवन
  • अत्यधिक अल्कोहल का सेवन
शीघ्रपतन का निदान(डायग्नोसिस):
शीघ्रपतन के निदान लिए डॉक्टरों द्वारा जिस मैन्युअल(नियम पुस्तक) का इस्तेमाल किया जाता है उसके हिसाब से शीघ्रपतन की समस्या को यौन समस्या तभी माना जायेगा जब शीघ्रपतन की समस्या का विवरण निम्नलिखित हो:
1.यौन सम्बन्ध बनाने के पहले ही वीर्यस्खलन हो जाना।
2.यौन सम्बन्ध बनने के तुरंत बाद वीर्यस्खलन हो जाना।
3.व्यक्ति के इच्छा के विपरीत बहुत ही कम समय में वीर्यस्खलन हो जाना।
4. उपरोक्त तीनों समस्याओं का बार-बार होना।
शीघ्रपतन के निदान में डॉक्टर सबसे पहले शीघ्रपतन की समस्या से ग्रसित पुरुष और उसकी महिला साथी से बात करता है और पुरुष के चिकित्सीय इतिहास(मेडिकल हिस्ट्री) की जानकारी लेता है। कोई ऐसा उपकरण या जांच पद्दति नहीं है जो किसी व्यक्ति में शीघ्रपतन कि समस्या का पता लगा पाए। डॉक्टर पुरुष की समस्या का पता उस से और उसकी महिला साथी से कई तरह के सवाल पूछ कर लगाती है।
शीघ्रपतन का उपचार:
शीघ्रपतन की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए अच्छी खबर ये है की ज्यादातर मामलों में शीघ्रपतन की समस्या मनोवैज्ञानिक कारणों से होती है और इन कारणों से होने वाली शीघ्रपतन की समस्या आसानी से बिना किसी उपचार के महज जीवनशैली में बदलाव कर के ठीक की जा सकती है। इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है।
  • एल्कोहल को पूरी तरह से त्याग देना या कम उपभोग करना।
  • तम्बाकू और अनुचित दवाओं का सेवन बंद करना।
  • चरमोत्कर्ष पर पहुंचने से पहले कुछ देर के लिए रुक जाना।
  • उत्तेजना(सेंसेशन) पर नियंत्रण के लिए मोटे परत वाले निरोध(कंडोम) का इस्तेमाल करना।
  • यौन सम्बन्ध बनाने से पहले हस्तमैथुन करना।
  • यौन सम्बन्ध स्थापित करने से पहले 15 मिनट फोरप्ले करना।
उपरोक्त बातों के अलावा शीघ्रपतन की ज्यादा गंभीर रूप के इलाज के लिए कई तरह के दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। शीघ्र पतन की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के क्रीम, जेल और स्प्रे भी मौजूद है, जिनका इस्तेमाल यौन सम्बन्ध बनाने से पहले लिंग पर लगा कर किया जाता है। ये क्रीम, जेल और स्प्रे लिंग में उत्तेजना(सेंसेशन) को कम कर शीघ्रपतन की समस्या का अस्थायी समाधान करता है। लिंग पर लगायी जाने वाली ये दवाएं पुरुष के साथ-साथ उसकी महिला साथी के उत्तेजना को भी कम कर देती है। इस तरह के किसी भी दवा का इस्तेमाल करने से पहले सबसे पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। बिना डॉक्टरी सलाह के शीघ्र पतन के इलाज के लिए किसी भी तरह के दवा का इस्तेमाल न करें।
For More information visit: http://drskjain.com
For Discussing Details of your problem visit: http://drskjain.com/landing-page
For Interview discussion by Dr. S.K.Jain    on YouTube Visit:
https://www.youtube.com/watch?v=3kKjgzqRYAs

Dr. SK Jain’s Burlington Clinic Pvt Ltd | CERTIFIED & LICENCED BY AMERICAN BOARD.
28-A, VS Marg, Near Burlington Crossing, Lucknow, Uttar Pradesh 226001, India

Comments