डॉ0 एस0 के0 जैन बर्लिंगटन क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड
डॉ साराशं जैन
संकेत जो महिलाओं में यौन समस्याओं की तरफ इशारा करते हैं:-
पुरुषों की तरह महिलाओं को भी यौन समस्याएं होती हैं। जिन्हें कुछ संकेतों की मदद से पता किया जा सकता है। महिलाएं अक्सर यौन समस्याओं से जुड़ी बात करने में शर्मिंदा महसूस करते हैं लेकिन इस बारे में बात करना जरुरी होता है।
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान संतुष्टि का अनुभव ना होने के पीछे का कारण यौन समस्याएं हो सकता है। यौन समस्याएं इच्छा, उत्तेजना, संभोग हो सकते हैं। यह समस्या महिलाओं और पुरुषों दोनों में हो सकती है। एक रिसर्च के अनुसार 31 प्रतिशत पुरुष इस समस्या से ग्रसित होते हैं तो वहीं 43 प्रतिशत महिलाएं इससे ग्रसित होती हैं। शर्मिंदी की वजह से कई लोग इन समस्याओं के बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन इसके लिए डॉक्टर से बात करना जरुरी होता है जो आपको यौन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। कुछ संकेतों की मदद से महिलााओं में इन यौन समस्याओं के बारे में पता किया जा सकता है। तो आइए आपको कुछ संकेतों के बारे में बताते हैं महिलाओं में यौन समस्याओं की तरफ इशारा करते हैं। [ये भी पढ़ें: अंडरवियर आपकी फर्टीलिटी को कर सकता है प्रभावित]
वेजाइनल ड्राइनेस: मेनोपॉज और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव की नजह से कई महिलाओं को वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या का अनुभव होता है।
यौन इच्छा कम होना: यौन इच्छा कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें हार्मोनल बदलाव, मेडिकल कंडीशन और इलाज, डिप्रेशन, प्रेग्नेंसी, तनाव जैसे कई कारण शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से भी यौन इच्छा कम हो सकती है। [ये भी पढ़ें: महिलाओं में फर्टिलाइजेशन प्रोसेस कैसे काम करता है]
यौन संबंध बनाते समय दर्द होना: एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक मास, ओवरियन सिस्ट, यौन संचारित रोगों जैसे कई कारणों की वजह से महिलाओं को यौन संबंध बनाते समय दर्द हो सकता है। इस बारे में अपने डॉक्टर से बात करें जिसे इलाज की मदद से ठीक किया जा सकता है।
उत्तेजना में कमी: महिलाओं में वेजाइनल लुब्रिकेशन पर्याप्त ना होने की वजह से उत्तेजना कम होती है। ऐसा चिंता की वजह से हो सकता है। वेजाइना में ब्लड प्रवाह जैसी समस्याओं की वजह से भी उत्तेजना में कमी होती है।
ऑर्गाज्म में कमी होना: महिलाओं में ऑर्गाज्म में कमी चिंता, मनोवैज्ञानिक कारण, ज्ञान की कमी होने के कारण हो सकता है। दवाइयों के सेवन,क्रोनिक डिजीज जैसे कुछ चीजें भी इस समस्या के पीछे के कारण हो सकते हैं।
Dr. SK Jain’s Burlington Clinic Pvt Ltd | CERTIFIED & LICENSED BY AMERICAN BOARD.
28-A, VS Marg, Near Burlington Crossing, Lucknow, Uttar Pradesh 226001, India
* 9 3 3 5 6 0 4 4 4 4 * 9 9 3 5 1 0 9 9 9 9 * 9 9 3 5 1 1 7 7 7 7 * 9 9 3 5 5 7 4 9 9 9 *
Comments
Post a Comment