डॉ0 एस0 के0 जैन बर्लिंगटन क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड
पुरुष और महिलाएं दोनों में हो सकती है युरेथराइटिस की समस्या
डॉ साराँश जैन
पुरुषों में होने वाली युरेथराइटिस की समस्या में मूत्रनली में जलन और सूजन होती है। बार-बार पेशाब आना या पेशाब के दौरान जलन होना इस समस्या के मुख्य लक्षणों में से एक है।
युरेथराइटिस एक यौन समस्या है जिसमे युरेथ्रा(मूत्रनली) में सूजन और जलन की समस्या उत्पन्न होती है। पुरुषों में वीर्य भी इसी नली से बाहर आता है। जीवाणु(बैक्टीरिया) जनित इस रोग में बार-बार पेशाब आता है और पेशाब के समय जलन की अनुभूति होती है। यह समस्या यूरेनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या से भिन्न होती है। यूरेनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की अवस्था में यूरेनरी ट्रैक्ट में सूजन और जलन होता है वहीं युरेथराइटिस में युरेथ्रा मे जलन और सूजन की समस्या उत्पन्न होती है। इन दोनों समस्याओं में भले ही लक्षण सामान हों दोनों दो अलग अलग समस्याएं हैं और दोनों का इलाज एक दूसरे से भिन्न है। युरेथराइटिस की समस्या किसी भी उम्र के महिला और पुरुष में हो सकती है। पुरुषों के तुलना में महिलायें इस समस्या से ज्यादा पीड़ित होती हैं, क्योंकि पुरुषों में युरेथ्रा की लम्बाई महिलाओं के युरेथ्रा से ज्यादा लम्बी होती है। महिलाओं में युरेथ्रा की लम्बाई सामान्यतः डेढ़ इंच लम्बी होती है जिस वजह से बैक्टीरिया का प्रवेश आसानी से हो जाता है।
युरेथराइटिस का कारण:- युरेथराइटिस एक संक्रामक रोग है जो नीसेरिया गोनोरिये(Neisseria gonorrhoeae) क्लेमिडिया ट्रेकोमाटिस(Chlamydia trachomatis) और माइकोप्लाज्मा जेनाईटेलियम(Mycoplasma genitalium) नामक बैक्टीरिया से होता है। ये बैक्टीरिया गोनोरिया और क्लेमिडिया जैसे रोगों का भी कारक होता है।
युरेथराइटिस के लक्षण:-
महिलाओं में युरेथराइटिस के निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं:
- पेशाब करने के दौरान जलन।
- बार-बार पेशाब का आना।
- पेशाब करने के दौरान परेशानी।
- अस्वाभिक रूप से योनि से तरल पदार्थों का स्राव। [ये भी पढ़ें: महिलाओं में पाई जाने वाली यौन समस्याएं]
पुरुषों में युरेथराइटिस के लक्षण:
- पेशाब करने के दौरान जलन।
- लिंग के अगले सिरे में जलन और खुजली की समस्या।
- वीर्य या पेशाब में खून का आना।
- लिंग से पेशाब और वीर्य के अलावा अन्य तरल पदार्थों का स्राव।
युरेथराइटिस की जांच: युरेथराइटिस के निदान में डॉक्टर आपसे आपके लक्षणों के बारे में पूछेगा उसके बाद जननांगों से निकले तरल पदार्थों की जांच करेगा। इस जांच में रोग का पता चल जाता है।
युरेथराइटिस का उपचार: युरेथराइटिस का इलाज एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाओं से किया जाता है। अगर युरेथराइटिस की समस्या किसी यौन संचारित रोग के संक्रमण से हो तो मरीज के साथ-साथ उसके पार्टनर का भी इलाज जरुरी होता है।
For Getting Information Through You Tube :
Dr. SK Jain’s Burlington Clinic Pvt Ltd | CERTIFIED & LICENSED BY AMERICAN BOARD.
28-A, VS Marg, Near Burlington Crossing, Lucknow, Uttar Pradesh 226001, India
* 9 3 3 5 6 0 4 4 4 4 * 9 9 3 5 1 0 9 9 9 9 * 9 9 3 5 1 1 7 7 7 7 * 9 9 3 5 5 7 4 9 9 9
Comments
Post a Comment